अशोक की उपलब्धियों
प्र. अशोक की उपलब्धियों का मूल्यांकन करें
अथवा एक महान विजेता शासन एवं धार्मिक व्यक्ति के रूप में अशोक
का मूल्यांकन करें
उतर -
1.
अशोक महान व्यक्तित्व वाला सम्राट था | वह एक योग्य सेनानायक था अशोक
राज्य अभिषेक के प्रथम 7 वर्षों तक
उसने साम्राज्य विस्तार की भावना रही वह एक महान साम्राज्यवादी था | उसका
साम्राज्य पूरे अखंड भारत तक फैल गया
2.
परंतु कलिंग युद्ध के बाद उसने युद्ध का सदैव के लिए परित्याग कर
दिया | अशोक संभवत एक आदित्य सम्राट था जिसने विजय के उपरांत युद्ध नीति का
परित्याग किया |
3.
उसने अहिंसा को अपनाया और हिंसा का परित्याग कर दिया | उसका ध्यान
सदा अपनी प्रजा के हितों में संलग्न रहने लगा
4.
बौद्ध धर्म का प्रचार तथा अपनी प्रजा का भौतिक , नैतिक और आध्यात्मिक
उन्नति के लिए उसने तन , मन , धन से कार्य किया |
5. वह बौद्ध धर्म का आश्रय दाता बना एवं
उसे भारत से बाहर ले जाकर विश्वव्यापी धर्म का स्थान प्रदान करने का अतुलनीय कार्य
किया
6.
उसके शासनकाल में जनता का जीवन बहुत सुख में था क्योकि
a.
उसने सड़कों का निर्माण कराया और इसके दोनों और वृक्ष लगाएं एवं कुआं
खुदवाए पशुओं और मनुष्यों के लिए औषधालय का निर्माण करवाया
b.
यात्रियों की सुविधा के लिए विश्राम गृह का निर्माण करवाया
c.
दान शालाओं की स्थापना की
d.
शिक्षा के प्रचार के लिए पाठशालाए बनवाएं
e.
साहित्य एवं कला को प्रोत्साहन दिया
7. उसके लंबे शासनकाल में पूर्ण शांति थी
ना तो कोई विद्रोह हुआ ना ही कोई विदेशी आक्रमण
Comments
Post a Comment