जैन धर्म एवं बौद्ध धर्म का तुलनात्मक अध्ययन प्रस्तुत करे
प्रश्न: जैन धर्म एवं बौद्ध धर्म का तुलनात्मक अध्ययन प्रस्तुत करे |
उत्तर : जैन धर्म एवं बौद्ध धर्म में तुलना कें निम्नलिखित मुख्य
बिन्दु हैं-
1. जैन धर्म महावीर के पहले से प्रचलित था।
किंतु बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्धथे।
2. जैन धर्म ने जीव एवं आत्मा पर अत्यधिक
जोर दिया। इस प्रकार महाबीर आत्मावादी थे किंतु बुद्ध ने जीब और आत्मा को स्वीकार नहीं किया। वे अनात्मावांदी थे।
3. जैन धर्म का अहिंसा पर जोर अव्यावहारिक
था। इसके विपरीत बौद्ध धर्म में अहिंसा का पालन व्यावहारिक सीमा तक ही था। विशेष परिस्थितियों में मांस खाने की भी
अनुमति बौद्धों को दी गयी थी।
4. जैन धर्म ने जाति प्रथा की निन््दा की, परन्तु इसका मानना था कि कर्मफल के
अनुसार ही मनुष्य का जन्म उच्च और निम्न वर्ग में होता
है। किंतु बौद्ध धर्म ने सामाजिक समानता का सिद्धान्त अपनाया तथा जाति प्रथा और कर्मफल को पूर्णतः अस्वीकार किया।
5. निर्वाण प्राप्ति के लिए महावीर ने
तपमार्ग का सहारा लिया। निर्वाण प्राप्ति के लिए बुद्ध ने ज्ञान मार्ग का सहारा लिया तथा मध्यम मार्ग अपनाने का संदेश दिया।
6. जैन धर्म के अनुसार निर्वाण मृत्यु के
बाद ही प्राप्त हो सकता था। बौद्धों के अनुसार जीवन काल में ही सांसारिक कष्टों से
निर्वाण की प्राप्ति सम्भव थी।
7. जैन धर्म के अनुसार गृहस्थों के लिए
निर्वाण प्राप्ति संभव नहीं था। किंतु बोद्धों के अनुसार ग॒हस्थ भी निर्वाण प्राप्ति के अधिकारी थे।
Comments
Post a Comment