अकबरनामा
प्रश्न: अकबरनामा के लेखक कौन थे?-अकबरनामा पर संक्षिप्त
टिप्पणी लिखें।
उत्तर : अकबरनामा के लेखक अबुल फज्ल थे।
(i) अकबरनामा मुगल काल के महत्त्वपूर्ण चित्रित इतिहासों में सर्वाधिक
ज्ञात एवं प्रसिद्ध महत्त्वपूर्ण
ग्रन्थ है।
(ii) प्रत्येक पांडुलिपि में औसतन 150 पूरे अथवा दोहरे पृष्ठों पर युद्ध, घेराबंदी, शिकार इमारत-निर्माण एवं दरबार आदि कें दृश्य चित्रित हैं।
(iii) दरबारी इतिहासकार के
रूप में अबुल फज्ल ने अकबर के शासन से जुड़े विचारों को आकार दिया वरन् उनको स्पष्ट रूप से
व्यक्त भी किया।
(iv) अकबरनामा को तीन भागों में विभाजित कियां गया है
जिनमें प्रथम दो इतिहास हैं तीसरी जिल्द या भाग आइन-ए-अकबरी है।
;
पहली जिल्द में आदम से लेकर अकबर के
जीवन के एक खगोलीय कांलचक्र तक (30 वर्ष) का मानव-जाति का इतिहास है।
दूसरी जिल्द अकबर के 46वें शासन वर्ष (1601 ई.) पर समाप्त होती
है। .
(v) अकबरनामा का लेखन राजनीतिक रूप से महत्त्वपूर्ण घटनाओं के समय के
साथ विवरण देने के
पारंपरिक ऐतिहासिक दृष्टिकोण से किया
गया।
(vi) आइन-ए-अकबरी में मुगल साम्राज्य को हिन्दुओं, जैनों, बौद्धों और मुसलमानो
को भिन्न-भिन्न आबादी वाले तथा एक मिश्रित संस्कृति वाले साम्राज्य के रूप में
प्रस्तुत किया गया है |
Comments
Post a Comment