कबीर

 

प्रश्न : कबीर के संदेश आज भी महत्त्वपूर्ण हैं। कैसे ?

उत्तर :

1.  कबीर के संदेश आज भी प्रासंगिक हैं।

2.  उन्होंने धार्मिक कट्टरता, पाखण्ड एवं धर्म के नाम पर घृणा आदि के विरुद्ध अपने संदेश दिये।

3.    उन्होंने मानवीय प्रेम की महत्ता, सदगुणों के विकास, सभी धर्मों के एक लक्ष्य आदि के संदर्भ में उपदेश दिये, जो आज भी प्रासंगिक हैं।

प्रश्न : कबीर का जन्म कब और कहाँ हुआ था? कबीर का लालन-पालन किसने किया?

उत्तर : कबीर का जन्म सन्‌ 425 ई. में वाराणसी में हुआ था। उनका लालन-पालन एक जुलाहा दम्पत्ति नीरू और नीमा ने किया था। ।

प्रश्न : मीराबाई का जन्म कब एवं कहाँ हुआ था? .

उत्तर : सन्‌ 498 ई. में, राजस्थान के मेड़ता में।

प्रश्न : कबीर के उपदेशों का वर्णन करें।

अथवा, कबीर की शिक्षाओं की व्याख्या कीजिए। उन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से

परम सत्य' का वर्णन किस प्रकार किया है? ।

उत्तर : कबीर की शिक्षाएँ निम्नलिखित हैं -

1.    वह परमसत्य को अल्लाह, खुदा, हजरत और पीर कहते थे।

2.    उन पर वेदांत दर्शन का प्रभाव था अतः वह सत्य को अलख या अदृश्य, निराकार, ब्रह्म और आत्मन्‌ कहकर संबोधित करते थे।

3.    कबीर एकेश्वरवाद में विश्वास करते थे।

4.    कबीर मूर्तिपूजा के विरूद्ध थे। मूर्त्ति पूजा की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि यदि “पाथरपूजै हरि मिले तो में पूर्जू पहाड़।”

5.    कबीर “नाम सिमरन' की हिंदू परंपरा में विश्वास करते थे।

6.    कबीर धार्मिक क्षेत्र में व्याप्त पाखंडों एवं बाह्य आडम्बरों का घोर विरोध किया ' हे

7.    हिन्दू मुसलमान  दोनों के धर्म ग्रंथों की अंधभक्ति, मूर्त्तिपूजा, तीर्थयात्रा तथा अन्य आडम्बरों की उन्होंने कटु  आलोचना की।

Comments

Popular posts from this blog

पालमपुर गाँव

छठी शताब्दी ई.पू. में हुए धर्म सुधार आन्दोलन के कारणों