भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताओं

 

प्रश्न : भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालें।

उत्तर : भारत के संविधान ९ के संविधानों के बीच विशिष्ट एवं महत्त्वपूर्ण स्थान प्राप्त है।

संविघान विशेषज्ञों के अनुसार भारतीय संविधान की निम्नलिखित उल्लेखनीय विशेषताएँ हैं-

1. भारतीय संविधान लिखित एवं निर्मित संविधान है। यह एक सुविस्तृत और दीर्घ प्रलेख है।

2. भारतीय संविधान ने भारत को सम्पूर्णप्रभुत्वसम्पन्न लोकतांत्रिक धर्मनिरपेक्ष समाजवादी गणराज्य

घोषित किया है।

3. भारतीय संविधान के द्वारा संसदीय शासन प्रणाली प्रवत्तित किया गया।

4. भारतीय संविधान में नमनीयता (लचीलापन) एवं अनमनीयता दोनों की विशेषताओं का अद्भुत

मिश्रण है।

5. भारतीय संविधान लोकप्रिय सम्प्रभुता पर आधारित है।

6. भारतीय संविधान में नागरिकों की एकता और देश की अखण्डता को सुदृढ़ करनेवाले अनेक

तत्त्वों का समावेश है। | *

7. भारतीय संविधान ने भारत को धर्मनिरपेक्ष राज्य घोषित किया है।

8. भारतीय संविधान ने भारत को संघात्मक एवं एकात्मक राज्यों की विशेषताओं से युक्त किया है।

9. भारतीय संविधान नागरिकों के अधिकारों और कर्त्तव्यों की स्पष्ट व्यवस्था करता है।

10. भारतीय संविधान ने नागरिकों को शासकीय प्रतिनिधियों (सांसदों और विधानमंडल के

सदस्यों) के चुनाव के लिए वयस्क मताधिकार प्रदान किया है।

11.भारत का संविधान लोककल्याणकारी संविधान है।

12. भारतीय संविधान में अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है।

13. भारतीय संविधान में न्यायपालिका और संसदीय सर्वोच्चता का समन्वय देखने को मिलता है।

14. भारतीय संविधान में सीमित शक्ति-पृथक्करण के सिद्धान्त को स्वीकार किया गया है।

15. भारतीय संविधान ने राज्यशक्ति और वैयक्तिक स्वतंत्रताओं के बीच संतुलन स्थापित किया है।

16. भारत का संविधान विश्व शांति का समर्थक है।

17. भारतीय संविधान ने भारत में 'विधि का शासन' स्थापित किया है।

 

Comments

Popular posts from this blog

छठी शताब्दी ई.पू. में हुए धर्म सुधार आन्दोलन के कारणों

महान' और लघु' परम्परा

1857 ई. के विद्रोह की प्रमुख घटनाओं