उद्देश्य प्रस्ताव'

 

प्रएन : ह० जवाहरलाल नेहरू के उद्देश्य प्रस्ताव को एक ऐतिहासिक प्रस्ताव क्‍यों कहा जाता है

उल्लेख करें।

अथवा, उद्देश्य प्रस्ताव' के लक्ष्य क्या थे?

अथवा, नेहरू द्वारा पेश किये गये 'उद्देश्य प्रस्ताव' में व्यक्त उन आदर्शों की व्याख्या कीजिए जिनको

भारत के संविधान निर्माण के समय ध्यान में रखा जाना था।

उत्तर : 13 दिसंबर 1946 ई. को जवाहर लाल नेहरू ने संविधान सभा के सामने “उद्देश्य प्रस्ताव'

प्रस्तुत किया। इसमें संविधान के मूल आदर्शों की रूपरेखा प्रस्तुत की गयी थी जो इस प्रकार है--

(i) इसमें भारत को एक 'स्वतंत्र सम्प्रभु गणराज्य' घोषित किया गया था।

ii) नागरिकों को न्याय, समानता एवं स्वतंत्रता का आश्वासन दिया गया था।

iii) यह वचन दिया गया था कि अल्पसंख्यकों, दलितों, आदिवासियों एवं पिछड़े वर्गों के लिए

पर्याप्त रक्षात्मक प्रावधान किये जायेंगे।

iv) नेहरू ने अपने भाषण में भारतीय संघर्ष की तुलना अमेरिका और फ्रांस की क्रांति से की।

v) नेहरू ने किसी विशेष प्रकार के लोकतंत्र को अपनाने का विरोध किया।

vi) उनके अनुसार पश्चिम की आँख मूँदकर नकल नहीं करनी है।

vii) उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत में संविधान के आदर्श एवं प्रावधान कहीं और से उठाये

'गये नहीं हो सकते। '

Comments

Popular posts from this blog

पालमपुर गाँव

छठी शताब्दी ई.पू. में हुए धर्म सुधार आन्दोलन के कारणों