राजा और विभिन्न वृतांत : मुगल दरबार

 

Chapter 9

राजा और विभिन्न वृतांत : मुगल दरबार

 

1.मुगल वंश का संस्थापक  जहीरूद्दीन बाबर था।

2.अकबर इस वंश का सबसे महान शासक था। 


A.इस वंश के शासक और उनका शासन काल -

1. नसीरुद्दीन हुमायूं (1530-40, 1555-56)
2.
जलालुद्दीन अकबर (1556-1605)
3.
जहांगीर (सलीम) (1605-27)
4.
शाहजहां (1628-58)
5.
औरंगजेब (1658-1707)


बहादुरशाह ज़फ़र द्वित्तीय इस वंश का अंतिम शासक था जिसको अंग्रेजों ने 1857 की क्रान्ति के बाद गद्दी से हटा दिया।

B.मुगल काल की प्रमुख रचनाएं और उनके लेखक -


1. "बाबरनामा" - बाबर 

2. "हुमायूंनामा" - गुलबदन बेगम (हुमायूं की बहन)
3. "
अकबरनामा " - अबुल फ़ज़ल
4. "
बादशाहनामा " - अब्दुल हमीद लाहौरी


C.क्रॉनिकल्स (इतिवृत्त /इतिहास)

1.           इसमें घटनाओं का अनवरत कॉलानुक्रमिक विवरण पेश करते हैं।

2.           इनमें राजा और उससे जुड़ी घटनाओं का वर्णन किया जाता था

3.          इतिकृत्तों में मुगल सम्राट, दरबार, अमीर, युद्ध और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का विवरण मिलता है

4.           मुगल बादशाहों द्वारा तैयार करवाए गए इतिवृत्त उसके साम्राज्य एवं दरबार के अध्ययन के महत्वपूर्ण स्रोत हैं।

5.           अकबर ने फारसी को राज दरबार की मुख्य भाषा बनाया।

6.           मुगल दरबारी इतिहास (इतिवृत) फारसी भाषा में लिखे गए थे।

7.           मुगल बादशाहों ने रामायण महाभारत जैसे संस्कृत ग्रंथों को फारसी में अनुवाद करने का हुक्म दिया।

8.           महाभारत का अनुवाद "रज्मनामा" (युद्धों की किताब) के तौर पर हुआ।

9.           शासक यह भी सुनिश्चित कर लेना चाहते थे कि भावी पीढ़ियों के लिए उनके शासक का विवरण उपलब्ध हो ।

10.  मुगल भारत की सभी पुस्तकें पांडुलिपियों के रूप में थी आर्थात वे हाथ से लिखी होती थी । इन रचनाओं का मुख्य केंद्र शाही कितबखाना था । 

प्रश्न 1. मुगल पितृ पक्ष से किसके वंशज थे ?
उत्तर - तैमूर के।


प्रश्न 2.मुगल मातृपक्ष से किससे संबंधित थे ?
उत्तर - चंगेज खां से।

प्रश्न 3. बाबर का उत्तराधिकारी कौन था ?
उत्तर - हुमायूँ ।

प्रश्न 4. मुगलों का अंतिम वंशज कौन था ?
उत्तर - बहादुर शाह ज़फ़र।

प्रश्न 5. फारसी को मुगल दरबार की भाषा किसने बनाया ?
उत्तर - अकबर ने।

प्रश्न 6.अबुल फजल की हत्या किसने की ?
उत्तर - वीर सिंह बुंदेला ने।

प्रश्न 7. एशियाटिक सोसाइटी ऑफ़ बंगाल के संस्थापक कौन थे ? इसकी स्थापना कब हुई ?
उत्तर - सर विलियम जोन्स, 1784 में।

प्रश्न 8. राजत्व में देवीय सिद्धांत का विचार सर्वप्रथम किसने प्रस्तुत किया ?
उत्तर - सूफ़ी शहाबुद्दीन सुहरावर्दी ने ।

प्रश्न 9.फतेहपुर सीकरी को किसने अपनी राजधानी बनाया ?
उत्तर - अकबर ने।

प्रश्न 10.अबुल फजल के अनुसार प्रशासन की आधारशिला क्या है ?
उत्तर - सुलह-ए-कुल नीति।

प्रश्न 11. कंधार, ईरानी सफावियों और मुगलों के बीच झगड़े की जड़ क्यों था ?
उत्तर - कंधार शहर अफगानिस्तान में है। वह व्यापारिक मार्ग पर स्थित था।

प्रश्न 12. हुमायूँनामा किसने लिखा ?
उत्तर - गुलबदन बेगम ने।

प्रश्न 13. मुगलों की मातृभाषा क्या थी ?
उत्तर - तुर्की ।

प्रश्न 14. बादशाहनामा का लेखक कौन था ?
उत्तर - अब्दुल हमीद लाहौरी।

प्रश्न 15. किसने चित्रकारी को एक जादुई कला कहा था ?
उत्तर - अबुल फजल ने।

प्रश्न 16. मुगल काल में मनाए जाने वाले प्रमुख उत्सवों का नाम बताइए ?
उत्तर - नवरोज ,होली ,शब-ए-बरात ,बादशाह का जन्मदिन ,ईद।

प्रश्न 17. मुगल साम्राज्य में न्याय के लिए किस प्रतीक को चुना गया ?
उत्तर - शेर और बकरी/गाय।

प्रश्न 18. मुगल दरबार में अभिवादन के कौन-कौन से तरीके प्रचलित थे ?
उत्तर - चार तस्लीम, सिजदा ,जमींबोसी, कोर्निश।

प्रश्न 19. मुगल काल में महाभारत का अनुवाद किस भाषा में व किस नाम से कराया गया ?
उत्तर -फारसी भाषा में "रज्मनामा  " नाम से अनुवाद करवाया गया। 


प्रश्न 20. जेसुइट कौन थे ?
उत्तर - ईसाई धर्म प्रचारक।

Comments

Popular posts from this blog

छठी शताब्दी ई.पू. में हुए धर्म सुधार आन्दोलन के कारणों

महान' और लघु' परम्परा

1857 ई. के विद्रोह की प्रमुख घटनाओं