अशोक के धम्म की मुख्य विशेषता क्या थी ?
अशोक के धम्म की मुख्य विशेषता क्या थी ?
अथवा अशोक के धम्म पर टिप्पणी लिखें |
उतर - कलिंग युद्ध के बाद अशोक ने सर्वदा के लिए शस्त्र का
त्याग कर दिया | युद्धघोष उसके स्थान पर धम्मघोष के स्वर उसने देश देशांतर में गुंजाए
|
1. सभी धर्मों का सार
अशोक का धम्म तत्कालीन सभी धर्मों का सार था | उसने
सर्वहितकारी तथा लोककल्याणकारी धर्म का प्रसार किया |
2. प्रमुख धार्मिक सिद्धांत
उसने सोच , साधना , दया , दान , सत्य , माता पिता , गुरु और
वृद्ध जनों की सेवा , ब्राह्मणों , दीन दुखियों आदि के प्रति दान तथा उचित आदर सत्कार पर जोर दिया |
3. सद्गुणों पर जोर
अशोक के धम्म में बड़ों के प्रति सम्मान
, सेवाको , दाशो, सन्यासियों एवं ब्राह्मणों के प्रति उदारता तथा दूसरे के धर्म के
प्रति आदर का भाव की बात कही गई है
अशोक ने इसके अतिरिक्त क्रोध , अहंकार , ईर्ष्या इत्यादि
प्रवृत्ति को दमन करने का उपदेस दिया | अहिंसा परमोधर्मा का पालन करने के लिए
प्रजा को प्रेरित किया |
4. अहिंसा
अहिंसा अशोक के धर्म
का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग था | शाही भोजनलायो के लिए सैकड़ों पशुओं का वध होता था
उसे उसने बंद करवा दिया | कलिंग विजय के उपरांत उसने युद्ध और साम्राज्य विस्तार
की नीति को सदैव के लिए त्याग दिया |
5. व्यवहारिक धर्म
अशोक ने धार्मिक क्रियाकलाप कर्मकांड और अनुष्ठानों पर जोर
नहीं दिया | उसने चरित्र तथा आचरण की शुद्धता और कर्म की पवित्रता पर जोर दिया | उसने
धर्म के व्यवहारिक रूप को सामने रखा |
6. सहिष्णुता की भावना
अशोक के धर्म की सबसे बड़ी विशेषता सहिष्णुता की भावना थी | उसका
12 वा शिलालेख इसी बात का प्रतीक है | इन
भावनाओं के उत्थान के लिए 4 तरीकों का प्रतिपादन किया - :
i.
सभी धर्मों के मूल तत्व की अभिवृद्धि करना
ii.
किसी धर्म की निंदा नहीं
करना
iii.
सभी धर्मों के आधारभूत एकता पर जोर देना
iv.
विभिन्न धर्मों के लोगों से परस्पर मिलना और आपस में विचार विनमय
करना
जिस प्रश्नों का आपको उतर जानना है उस प्रश्न पर क्लिक करे
कलिंगा युद्ध का अशोक पर क्या प्रभाव पड़ा ?
मौर्य शासन प्रणाली पर एक लेख लिखें ?
मौर्य कालीन आर्थिक स्थिति का वर्णन करें ?
Comments
Post a Comment